झारखंड: 5.17 करोड़ कैश व 1.5 किलो सोना की लूट, 17 साल पुराने केस में इस खूंखार नक्सली को किया गया बरी

रांची। 5.17 करोड़ कैश और 1.5 किलो सोना लूटकांड को लेकर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी और जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन  को बरी कर दिया है। कोर्ट ने  साक्ष्य के अभाव में कुंदन पाहन को बरी करने का आदेश दिया है। इस मामले में 6 गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी।

कौन है कुंदन पाहन

इसी केस में 14 मई 2017 में कुंदन पाहन ने  झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। कुंदन पाहन ने जेल में रहते हुए 2019 का विधानसभा चुनाव भी तमाड़ सीट लड़ा था। कुंदन पाहन पर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड, संसद सुनील महतो की हत्या, डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों की हत्या, इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या, चाइबासा के बलिवा में पुलिस और नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ में 35 पुलिसकर्मियों की हत्या कर हथियार लूटने के गंभीर आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 साल पहले की है ये पूरी घटना

पूरा मामला 17 साल पहले का है, जब तमाड़ क्षेत्र में 21 मई 2008 को ICICI एटीएम कैश वैन को लूटा गया था। तब ये जानकारी आयी थी कि 5 करोड़ 17 लाख कैश के साथ 1.5 किलो सोना की लूट हुई थी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई थी।

जांच में ये जानकारी आयी थी, कि आरोप था कि कुंदन और उसके गैंग ने लूटकांड की घटना को  अंजाम दिया था। जबकि इस मामले में सूत्रधार नक्सली विपुल दा,संदीप दा और आशुतोष ने बनाई थी। कैश वैन को कब्जे में लेकर नक्सली रायदा गांव पहुंचे थे. कैश वैन में 7 बॉक्स थे जिनमें 3 बॉक्स में पैसा था, जिसे पिंडिंगबुरु जंगल में ले जाकर रुपए गिने गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close