झारखंड: 5000 रुपये आज महिलाओं के खाते में आयेंगे, मुख्यमंत्री सीथे अकाउंट में डालेंगे पैसे, रंगारंग कार्यक्रम के बीच आज होगा मंईया सम्मान कार्यक्रम

Jharkhand: 5000 rupees will come into women's account today, Chief Minister will directly deposit money into the account, Maniya Samman program will be held today amidst colorful programs.

Hemant Soren: नये साल में झारखंड की महिलाओं की बल्ले बल्ले होने वाली है। आज महिलाओं के खाते में पैसे आने वाले हं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में आज पैसा ट्रांसफर करेंगे। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में इसके लिए छह जनवरी को राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में चार लाख से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसे देखते हुए ही रांची जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिह्नित स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। राज्यों के विभिन्न जिलों से महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। इसलिए इसी को ध्यान में रखकर तैयारी की गयी है। समारोह में लोक कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी प्रस्तुति देंगे. झारखंड के पारंपरिक नृत्य पाइका, छऊ आदि की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जायेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी सोमवार (6 जनवरी 2025) को मंईयां सम्मान योजना की 56 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पांच-पांच हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रमुख प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता है. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार का लक्ष्य है. झारखंड सरकार महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रही है. सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सोमवार (6 जनवरी) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकमुश्त 5000 रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ उन्हें दी जाएगी. झामुमो प्रवक्ता ने कहा, ‘हमलोगों ने दिसंबर 2024 से ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत मिलने वाली राशि को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 2,500 रुपए करने का वादा किया था। हम वो वादा पूरा करने जा रहे हैं. दिसंबर में कुछ लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जिनके खाते में दिसंबर का पैसा नहीं गया है, उनके अकाउंट में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक साथ 5000 रुपए डालेंगे।

Related Articles

close