झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ पुरानी पेंशन लागू होने पर सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर जताएगा आभार….

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में 1 सितंबर से पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी। सीएम हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद राज्य भर में कर्मचारियों काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष आभार व्यक्त करने का दौर जारी है। मंत्रिपरिषद की हुई 1 सितंबर की बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया था की झारखंड में पुरानी पेंशन बहाली होगी। उसी दिन से लगातार राज्यभर के कर्मचारी हेमंत सोरेन का आभार जता रहे हैं। मालूम हो कि पुरानी पेंशन योजना जिस दिन मंत्रिपरिषद की बैठक में लाई गई थी उस दिन भी झारखंड सचिवालय के सेवा कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खूब ढोल नगाड़े और होली, दिवाली मनाई थी। सभी ने तहे दिल से इस निर्णय का स्वागत किया था। इसके साथ ही 5 सितंबर को विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के कर्मियों ने ढोल नगाड़ों के साथ सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताया था।

संघ द्वारा निर्गत पत्र

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ जताएगा आभार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आज सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताने के लिए प्रोजेक्ट भवन में पहुंचने का निर्णय लिया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले यह आभार जताया जाएगा। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने अपने सभी अधिकारियों को प्रोजेक्ट भवन में 12 बजे मौजूद रहने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि करीब 2:00 बजे सीएम कार्यालय में सभी पदाधिकारी मिलकर सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताएंगे। इसके लिए 12:00 बजे तक सभी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close