Jharkhand : डीजल टैंकर पलटते ही लूटने की मची होड़, लोग बाल्टी- डब्बा जिसे जो मिला लेकर पहुंचे, देखें Video

लातेहार : जिले के चतरा से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को डीजल भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे डीजल सड़क पर गिरने लगा. जिससे लूट मच गई. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण टैंकर से बह रहे डीजल को बाल्टी में भरकर अपने घर ले गए.

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से एक डीजल लेकर टैंकर झारखंड के रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान अचानक लातेहार और चतरा जिले के सीमा पर स्थित बरियातू थाना क्षेत्र के गोनिया गांव के निकट टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि इस दुर्घटना में टैंकर का चालक और खलासी तो सुरक्षित गए, परंतु टैंकर पलटने से उसमें भरा हुआ डीजल सड़क पर बहने लगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो

इधर डीजल भरा टैंकर पलटने की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए. टैंकर से बह रहे डीजल को बाल्टी में भरकर घर ले जाने लगे. ग्रामीणों की भीड़ के कारण सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था.

इधर घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली वैसे ही थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की टीम के पहुंचने की खबर मिलने के बाद डीजल ले जा रहे ग्रामीण इधर-उधर भाग गए. इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आगे छानबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close