Jharkhand Assembly Election LIVE : कुछ जगहों में EVM खराबी से वोटिंग में देरी, झामुमो ने लगाया सुरक्षा बलों पर आरोप, उधर बाबूलाल वोटिंग के बाद बोले…

Jharkhand Vidhansabha : दो मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कई मंत्रियों की आज अग्निपरीक्षा है। झारखंड की 38 विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री के विधानसभा सीट बरहेट, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के विधानसभा सीट राजधनवार सहित राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है।

इस दौरान कई जगहों से EVM में खराबी की भी सूचना आयी। मांडू विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 364 में ईवीएम खराब होने की वजह से लगभग 45 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारमी गांव का वोटिंग मशीन खराब होने के कारण मतदान 8:15 बजे से बाधित था। हालांकि बाद में उसे सुधार लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने डाला वोट
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के धनवार विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व है और हर पाँच साल में राज्य के भविष्य को बनाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। यह लोकतंत्र का महापर्व है और हर पांच साल में एक बार प्रदेश के भविष्य को बढ़ाने और बनाने का अवसर मिलता है। हमें अपने और राज्य के भविष्य को बेहतर करने के लिए मतदान करना है। मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को पांच साल तक धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो ने लगाया सुरक्षा बलों पर आरोप
क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधानसभा समेत संताल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए लगाया गया है ? सुबह से उनके आम आदिवासी वोटरों को डराने धमकाने की खबरें आ रही है। चुनाव आयोग कृपया जागिये । डीसी पाकुड़ ध्यान दें लोकतंत्र के इस महान पर्व में सबको शामिल होने का अधिकार हमारा संविधान हमें देता है

 

कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
सीट उम्मीदवार
बरहेट हेमंत सोरेन
धनवार बाबूलाल मरांडी
नाला रवीद्र नाथ महतो
दुमका बसंत सोरेन
गांडेय कल्पना सोरेन
सिल्ली सुदेश महतो
पाकुड़ निशत आलम
जामताड़ा सीता सोरेन
बोरियो लोबिन हेम्ब्रोम

Related Articles

close