झारखंड: बेवफा पति और उसकी 6 बच्चों वाली महबूबा को कोर्ट ने सुनायी सजा, पत्नी ने पकड़ा था रंगेहाथों, फिर …

Jharkhand: The court sentenced the unfaithful husband and his lover with 6 children, the wife caught them red-handed, then...

Jharkhand Crime news : बेवफा पति और उसकी महबूबा को कोर्ट ने 1-1- साल की जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। रांची कोर्ट ने तीन साल पुराने केस में ये सजा सुनायी है। आरोप है कि पत्नी के रहते पति 6 बच्चों की मां से अवैध संबंध बनाता रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस मामले में पत्नी मना करती थी, तो उसके साथ मारपीट किया जाता था। इस मामले में आरोपी नेपोलियन महली और 6 बच्चों की मां सहोदरी देवी को 1-1 साल की सजा और दोनों पर 10- 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुनवाई के द्वारान अभियोजन पक्ष ने आईओ समेत 5 गवाह पेश किए थे. जिसके आधार पर कोर्ट ने दोनो को दोषी पाते हुए सजा सुनाया है।दरअसल नामकुम की रहने वाली आरती महली ने अपने पति नेपोलियन महली और चचेरी जेठानी सहोदरी देवी के खिलाफ 24 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 

 

शिकायत के मुताबिक नेपोलियन महली और आरती महली की शादी 29 नवंबर 2017 को हुई थी।

शादी के बाद आरती को पता चला कि उनके पति का चचेरी जेठानी से अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।

 

 

इस मामले को लेकर पत्नी की शिकायत के बाद महिला थाना में काउंसलिंग भी हुई। लेकिन पति थाने के सभी शर्तों को तोड़ता रहा। पत्नी ने एक दिन अपने पति और चचेरी जेठानी को रंगे हाथों अवैध संबंध बनाते पकड लिया। जिसके बाद केस दर्ज किया गया था।

Related Articles

close