झारखंड सावधान ! अगले कुछ घंटों में भीषण बारिश, आंधी-तूफान के साथ गिरेगा ठनका, सात जिलों के लिए अर्जेंट अलर्ट हुआ जारी

Jharkhand beware! Heavy rains, thunderstorms and lightning will occur in the next few hours, urgent alert issued for seven districts

Jharkhand Big Alert : झारखंड में कुछ घंटे में जोरदार बारिश होने वाली है। झारखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों केलिए 3 घंटे का भीषण अलर्ट जारी किया है। धनबाद, दुमका, गोड्डा समेत 7 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज आंधी चलेगी। वहीं बारिश के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहा है कि अगले एक से 3 घंटे में पाकुड़, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंधी के साथ बारिश की चेतावनी 

इतना ही नहीं, इन 7 जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक) चल सकती हैं। इसलिए सभी 7 जिले के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग ने कहा है कि बहुत जरूरी न हो, तो खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इन जिलों में लोग रहे सावधान 

 

पाकुड़

धनबाद

दुमका

पूर्वी सिंहभूम

गिरिडीह

गोड्डा

पश्चिमी सिंहभूम

मौसम विभाग ने हिदायत दी है कि मौसम खराब हो, तो सावधान और सतर्क रहें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ के नीचे खड़े न हों, बिजली के पोल से दूर रहें। पक्की छत के नीचे ही शरण लें। किसान अपने खेतों में न जायें और बाहर जाने के लिए मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Related Articles

close