झारखंड: सावधान! पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, झारखंड में कहीं बारिश, तो कहीं कोहरा और शीतलहरी, मौसम विभाग ने इन जिलों में …

Jharkhand: Be careful! Severe cold is going to fall, rain at some places in Jharkhand, fog and cold wave at other places, Meteorological Department has warned in these districts...

OoJharkhand Weather : झारखंड में अब बड़ी तेजी से मौसम बदलने वाला है। पिछले एक सप्ताह से झारखंड में सर्दी से राहत थी, लेकिन अब अचानक से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा और शीतलहरी का असर भी दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अब झारखंड में बड़ी तेजी से तापमान गिरने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह के वक्त कोहरा का असर दिखेगा। आज से ही मौसम में बदलाव लोग महसूस करने लगेंगे। मौसम विभाग में झारखंड में इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव को बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक निम्न दवाब की वजह से ही झारखंड पर में तेजी से पारा गिरने वाला है। यह निम्न दबाव राज्य के दक्षिण और मध्य भाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना को जन्म दे रहा हैं।

वहीं सुबह के समय घना कोहरा और शाम को शीतलहर की वजह से सर्दी और बढ़ने की संभावना हैं। झारखंड के दक्षिण और मध्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं. इसके अलावा सुबह के समय इन जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा, जो सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए खासा खतरनाक हो सकता हैं। इन जिलों में सुबह का तापमान बेहद ठंडा रहेगा जबकि शाम को कहर बरपाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं उत्तर पश्चिम क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा और दक्षिण क्षेत्र के पूर्वी सिंह’भूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में  हल्की बारिश होने की संभावना है, जो अधिकतम तापमान को गिरा कर ठंड बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा सुबह का कोहरा और शाम को शीतलहर ठंड का एहसास और भी बढ़ा देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close