झारखंड बड़ी दुर्घटना: महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 6 की गयी जान, 5 की हालत नाजुक

Jharkhand major accident: A vehicle full of devotees returning after taking bath in Mahakumbh met with an accident, 6 lost their lives, condition of 5 is critical.

Jharkhand Accident : महाकुंभ स्नान के लिए झारखंड के श्रद्धालूओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में झारखंड के 6 श्रद्धालुओं की जान चली गयी, वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश में घटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडसार गांव के रहने वाले हैं। श्रद्धालु कुंभ स्नान के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान जौनपुर मार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। गाड़ी डिवाइडर को पार करते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मृत श्रद्धालुओं में कांति देवी, धनवा देवी, मतिया देवी, मुनिया देवी, रंजीत यादव और केशिया देवी शामिल हैं।

 

वहीं एक ही परिवार की धनवा देवी और उनके बेटे रंजीत यादव की जान चली गयी। प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को स्थानीय अस्पताल और वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम के लिए मृतकों को भेज दिया गया।

Related Articles

close