झारखंड : जामताड़ा में साइबर गैंग पर बड़ा प्रहार, जंगल से दबोचे गए ठग, फर्जी सिम सप्लायर भी गिरफ्तार

Major Crackdown on Cyber ​​Gang in Jamtara: Scammers Nabbed from the Jungle; Fake SIM Supplier Also Arrested

झारखंड का जामताड़ा एक बार फिर साइबर अपराध को लेकर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह पुलिस की बड़ी सफलता बनी। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने चार साइबर अपराधियों समेत एक फर्जी सिम कार्ड सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

जंगल में छिपकर चला रहे थे साइबर ठगी का नेटवर्क

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान चार साइबर ठगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान वकील, बसीर वकील, सकलैन वकील और सफाउद्दीन वकील शामिल हैं। सभी आरोपी बरमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी सिम कार्ड के जरिए फैलाया जा रहा था ठगी का जाल

पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुजाहिद अंसारी को भी गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। मुजाहिद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गूगल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर जुटाते थे। इसके बाद लोगों को फोन कर बैंक खाता या कार्ड बंद होने का डर दिखाया जाता था।

स्क्रीन शेयरिंग ऐप बन रहा था ठगी का हथियार

साइबर ठग बेहद शातिर तरीके से लोगों के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करवाते थे। जैसे ही पीड़ित ऐप डाउनलोड करता, आरोपी उसके मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना लेते थे। इसके बाद खाते से रकम निकाल ली जाती थी।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह तकनीक का इस्तेमाल कर बेहद सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दे रहा था।

झारखंड से बाहर भी फैला था गिरोह का नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर ठगी का यह नेटवर्क केवल झारखंड तक सीमित नहीं था। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों को निशाना बना रहे थे।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान अंसारी के खिलाफ पहले भी जामताड़ा साइबर थाने में मामला दर्ज हो चुका है।

छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम सामान जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • 5 मोबाइल फोन
  • 6 सिम कार्ड
  • 3 एटीएम कार्ड
  • 1 पैन कार्ड
  • 1 आधार कार्ड
  • 1 मोटरसाइकिल

आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

दोनों मामलों में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 27/2026 और 28/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

close