झारखंड बड़ी घटना: पति ने पहले पत्नी की ले ली जान, फिर खुद भी रेलवे ट्रेक पर लेटा, सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा

Jharkhand big incident: Husband first killed his wife, then lay down on the railway track himself, big revelation from suicide note

जमशेदपुर । स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले बड़ी वारदात की खबर आ रही है। परसुडीह थाना क्षेत्र में हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद जान दे दी। पति का लिखा एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है, जिसके आधार पर इस घटना की जांच की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक परसुडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक के पास से पति का शव बरामद किया गया है। महिला के परिजन के फोन का कोई जब जवाब नहीं मिला, तो परिजन घर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उनके शरीर पर चाकू से प्रहार के कई निशान थे। जबकि सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नांदुप रेलवे लाइन से पति का शव पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चार वर्ष पहले इन दोनों का विवाह हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी परसुडीह इलाके में रह रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की जांच में घटनास्थल से कई साक्ष्य मिले हैं, जिसमें वारदात में इस्तेमाल चाकू और हथौड़े जैसे औजार बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है. जिसमें पति ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस और एक सुसाइड नोट के जरिए यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग में लिप्त पाया और गुस्से में बीवी की हत्या कर दी।

 

पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट और मोबाइल द्वारा व्हाट्सऐप स्टेट्स पर घटना की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहन जांच कर रही है और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ नयी जानकारी आ सकती है।

Related Articles

close