झारखंड बड़ी खबर : कर्मचारियों के परिजनों को 1-1 करोड़ का चेक, दिवंगतकर्मियों को लेकर हुए MOU का मिला लाभ, जानिये कैसे कर्मचारियों को मिलता है इसका लाभ

रांची। कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर है। झारखंड सरकार ने सेवा के दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए राज्यकर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। सरकार ने पहले ही कैबिनेट में इस निर्णय को पारित कर यह व्यवस्था सुनिश्चित की थी। परिजनों को ये राशि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सौंपी गयी है।

राज्य सरकार के तीन ऐसे कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा, जिनका निधन सेवा के दौरान अलग-अलग दुर्घटनाओं में हो गया था। यह कदम सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा।
राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं, उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है। दिवंगत कर्मियों के परिजनों को… pic.twitter.com/Cz50xGooRq

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 28, 2025

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि दिवंगत कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उनके परिवारों को किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने किया था SBI के साथ MOU
दरअसल, झारखंड सरकार ने पहले ही राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया था कि यदि किसी सरकारी कर्मी की सेवा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाता है। इसी नीति के तहत अब इन तीन दिवंगत कर्मियों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

दरअसल झारखंड सरकार और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एक अहम समझौते के लिए एमओयू साइन किया गया था। इसके तहत एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को ये फायदे मिलेंगे। इस एमओयू पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में साइन हुआथा। जहां वित्त विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी राजेश्वरी बी. और एसबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेश मित्तल ने साइन किए थे।
कर्मचारियों को बिल्कुल फ्री मिलती है ये सुविधाएं
इसके तहत सरकारी कर्मियों को सिर्फ एक्सीडेंटल इंश्योरेंस ही नहीं, बल्कि हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधाएं भी मिलेंगी. सबसे खास बात ये है कि इन सब सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा. यानी ये पूरी तरह फ्री होगा। एसबीआई के झारखंड-बिहार सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर केवी बंगाराजू ने बताया कि राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों में से करीब 70,000 पुलिसकर्मियों को पहले से ये फायदे मिल रहे हैं. अब बाकी बचे हुए 1.05 लाख कर्मचारियों को भी यह नई सुविधा दी जा रही है.

सरकार का संदेश: परिवारों के साथ खड़ी है व्यवस्था
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि “हमारी सरकार दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ ससम्मान खड़ी है। उन्हें उनका पूरा हक और अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।”उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से न केवल दिवंगत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि राज्य सरकार में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी यह भरोसा रहेगा कि सरकार उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मान का ख्याल रखेगी।सहायता राशि मिलने के बाद दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद उनके लिए कठिन समय में बहुत सहारा बनेगी।

Related Articles

close