झारखंड बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री सहित इन मंत्रियों को मिले अधिकारी, देखिये कौन बने किस मंत्री मंत्री के आप्त सचिव

Jharkhand big news: These ministers including Education Minister, Rural Development Minister got officers, see who became the Deputy Secretary of which minister.

Jharkhand News: महीने भर के इंतजार के बाद मंत्रियों को आखिरकार अधिकारी मिल गये। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक झारखंड सरकार के छह मंत्रियों के आप्त सचिव की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि यह पद पूर्णतः अस्थायी है. इसे कभी भी बिना किसी सूचना के समाप्त किया जा सकता है।

इन मंत्रियों को मिले अधिकारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन मंत्रियों के आप्त सचिव नियुक्त हुए हैं, उसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन,चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, व कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

कौन किस मंत्री के अधिकारी बने

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय के निज सचिव राज्य सेवा के अधिकारी संदीप दुबे को बनाया गया है। वहीं राज्य सेवा के अधिकारी अनुराग लकड़ा को कैबिनेट मंत्री चमरा लिंडा का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उसी तरह से विनय प्रकाश तिग्गा को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निजी सचिव, अजय कुमार सिन्हा को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं मांडर बीडीओ मनोरंजन कुमार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कपिल कुमार को पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें सरकारी कोटे से निजी सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि उमेश कुमार को बाह्य कोटे से निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

Related Articles

close