झारखंड: BJP सांसद-विधायक पर गिर सकती है गाज, पार्टी ने जारी किया नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब, पूछा, क्यों ना…

रांची। लोकसभा चुनाव में सुस्त नेताओं पर अब भाजपा संगठन का चाबूक चलने वाला है। पार्टी ने नोटिस जारी कर कथित रूप से नाराज चल रहे नेताओं से जवाब मांगा है। पार्टी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद जयंत सिन्हा, धनबाद के विधायक राज सिन्हा सहित कई मंडल अध्यक्षों से जवाब तलब किया है। जयंत सिन्हा ने तो कल मतदान भी नहीं किया था। लिहाजा पार्टी ने शो काज जारी कर जवाब मांगा है।

पार्टी की तरफ से जारी नोटिस में बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज किया है। उन्हें दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। लोकसभा चुनाव में जयंत सिन्हा प्रत्याशी के ऐलान के साथ ही सुस्त पड़ गये। ना तो उन्होंने प्रचार किया और ना ही किसी मीटिंग में शामिल हुए। यही नहीं 20 मई को हुई वोटिंग के दौरान उन्होंने मतदान तक नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। पार्टी की ओर से धनबाद विधायक राज सिन्हा और उनके विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री आदित्य साहू ने लेटर जारी किया है उसमें लिखा है कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से ढुलू महतो को प्रत्याशी घोषित करने के बाद आपने सांगठनिक कार्यों से दूरी बना ली है। इतना ही नहीं आप चुनाव प्रचार में भी रुचि नहीं दिख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close