“झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026: आज से रण शुरू! Fake Question Paper फैलाया तो सीधे होगी जेल, JAC ने जारी की फाइनल वार्निंग—पढ़ें सख्त नियम”

Jharkhand Board Exams 2026: The battle begins today! Spreading fake question papers will lead to immediate imprisonment, JAC issues final warning—read the strict rules.

JAC Board Exam 2026 को लेकर झारखंड के लाखों छात्रों के लिए अहम दिन आ गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। बोर्ड के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में और इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।

पहले दिन मैट्रिक के परीक्षार्थी आईआईटी सहित अन्य व्यवसायिक विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए वोकेशनल विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी, जिसमें प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 9:15 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सख्ती

परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश के समय छात्रों की गहन जांच होगी और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड और पेन के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे।

मोबाइल फोन, बैग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रंगीन बोतल और डिजिटल घड़ी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पारदर्शी पानी की बोतल और एनालॉग घड़ी की अनुमति दी गई है। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही शौचालय जाने की अनुमति होगी, जबकि समाप्ति से आधे घंटे पहले इस पर रोक रहेगी। केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फर्जी प्रश्नपत्र पर JAC की चेतावनी

जैक ने साफ किया है कि फर्जी प्रश्नपत्र बनाना या सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर अपराध है। इस पर साइबर सेल और पुलिस की कड़ी नजर है। दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close