झारखंड: ब्वायफ्रेंड ने ही गर्लफ्रेंड के मां-पिता को गोलियों से भूना था, पुलिस ने दोहरे मर्डर का किया खुलासा, 50 हजार में खरीदा था पिस्टल

रांची। आशिक ने ही अपनी प्रेमिका के पिता को गोलियों से भूना था। 21 फरवरी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी राम मुंडा का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिरसा मुंडा और सोनी मुंडा की छोटी बेटी अनिमा टोप्पो का राम मुंडा नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। 6-7 साल के प्रेम संबंध के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। एक बार राम मुंडा ने अनिमा टोप्पो के पिता बिरसा उरांव से बेटी से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बिरसा उरांव शादी के लिए राजी नहीं हुआ।

पिता ने बेटी को प्रेमी से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी। इससे राम काफी बौखला गया। उसने अपनी बेटी को राम से बातचीत कराना बंद करा दिया। इसके बाद भी बेटी अनिमा और राम छुप-छुप कर बातचीत करते थे और मिलते भी थे। जिसके बाद पिता ने अपनी बेटी की पिटाई कर दी। वहीं प्रेमी और उसके परिवार को भी खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका के पिता और मां की जान का दुश्मन बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्लानिंग के मुताबिक बिरसा मुंडा को रास्ते से हटाने के लिए राम मुंडा ने 50 हजार रुपए में एक देशी पिस्टल, एक देशी क‌ट्टा तथा 18 जिन्दा गोली खरीदी। घटना वाले दिन वो पीछे वाले रास्ते से घर में दाखिल हुआ। सबसे पहले राम मुंडा ने बिरसा मुंडा के सर पर गोली मारी और फिर जब सोनी मुंडा चिखने लगी, तो उसे भी गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद राम भाग गया। पुलिस ने उसे स्टील झिरी मोडड़ से गिरफ्तार किया है। राम को हथियार देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close