Jharkhand Breaking : कल भी सभी स्कूल रहेंगे बंद, मूसलाधार बारिश का असर, DC ने जारी किया आदेश

Jharkhand Breaking: All schools will remain closed tomorrow as well, impact of torrential rain, DC issued order

Jharkhand Breaking:   झारखंड की राजधानी रांची में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार को भी सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। रांची के उपायुक्त (डीसी) ने गुरुवार शाम को आदेश जारी कर यह जानकारी दी।

यहां देखें आदेश 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूल 20 जून 2025 (शुक्रवार) को बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि पिछले 24 घंटे में शहर के कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण स्कूल आने-जाने में छात्रों को परेशानी हो सकती है और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही, प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को सुरक्षित रखें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची समेत कई जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम राहत और सफाई कार्यों में जुटी हुई हैं। वहीं, बिजली आपूर्ति भी कई जगहों पर प्रभावित हुई है।

प्रशासन ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं और लोगों से अपील की है कि आवश्यक न हो तो घरों से बाहर न निकलें।

अभिभावकों ने लिया राहत की सांस

स्कूल बंद रखने के निर्णय से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। एक अभिभावक ने कहा, “बारिश में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा होता। प्रशासन का यह फैसला स्वागत योग्य है।”

प्रशासन ने आगे कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे के दिनों को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

close