Jharkhand Breaking: कांग्रेस प्रभारी बदले, गुलाम अहमद मीर की हुई छुट्टी, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी..?

Jharkhand Breaking: Congress in-charge changed, Ghulam Ahmed Mir on leave, know who got the responsibility..?

रांची: AICC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड सहित कई राज्यों में प्रभारी बदल दिए हैं। शुक्रवार की देर रात इसकी जानकारी देते हुए बताया कि के. राजू को झारखंड का नया प्रभारी बनाया गया है।

यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि झारखंड के प्रभारी बनाए गए के. राजू वर्तमान में कांग्रेस SC-ST- OBC- माइनोरिटीज विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि के. राजू तेलांगना के हैदराबाद के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके के. राजू की गिनती राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में होती है. झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी उनको अनुभवी और बेहतरीन संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि उनके प्रभारी बनाने से झारखंड में कांग्रेस और मजबूत होगी।

कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जबकि हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, गिरीश चोडानकर को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, लोकसभा सदस्य सप्तगिरि उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close