Jharkhand Breaking News: मुख्य सचिव की पुत्री का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जताया शोक..

रांची :झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में एनसीआर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हो गया।इसके पूर्व सोमवार की सुबह इसी अस्पताल में उनके ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था ।सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका,वह दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया ,जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। यही कारण है कि 2 दिन पहले मुख्य सचिव अचानक 15 दिनों के लिए छुट्टी पर चले गए थे। ऑपरेशन के वक्त मुख्य सचिव अस्पताल में मौजूद थे और लगातार वहीं पर कैंप कर रहे थे। असामयिक निधन की सूचना से पूरी ब्यूरोक्रेसी स्तब्ध है ।श्री सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध हैं उन में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर के निधन पर शोक जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close