झारखंड- घूसखोर अफसर गिरफ्तार: 30 हजार लेते अफसर को ACB ने उसी के चैंबर में दबोचा, हो गयी सिट्टी पिट्टी गुम

Jharkhand- Corrupt officer arrested: ACB caught an officer taking 30 thousand rupees in his own chamber, everyone was left speechless

पलामू। झारखंड में एक घूसखोर अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफसर शासकीय काम के एवज में पैसे ले रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ा एक्शन लेते हुए अंचल अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक अंचल अधिकारी 30 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, म्यूटेशन करने के नाम पर नवा बाजार के अंचल अधिकारी शैलेश कुमार ने रिश्वत की मांग की थी। जमीन का म्यूटेशन कराने वाला व्यक्ति रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने एसीबी में इसकी शिकायत की। एसीबी की टीम ने जांच के बाद शिकायत को सही पाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद एसीबी ने अंचल अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और शैलेश कुमार को 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। अंचल अधिकारी ने धमकी दी थी कि पैसे नहीं देने पर 90 दिनों के बाद म्यूटेशन का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही कार्यालय में रिश्वत की राशि दी गई, एसीबी ने अधिकारी को पकड़ लिया।एसीबी की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है। उन्हें पूछताछ के बाद मेदिनीनगर स्थित एसीबी के प्रमंडलीय कार्यालय ले जाया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के सभी सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

close