झारखंड मंत्रिमंडल: बदल सकता है कांग्रेस कोटे के मंत्रियों का विभाग, अब इन विभागों को दिए जाने की चर्चा

Jharkhand cabinet News: झारखंड में पहले मंत्रियों के शपथ को लेकर सस्पेंस रहा और अब शपथ के बाद मंत्रियों के विभाग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कल देर शाम से ही कांग्रेस के मंत्रियों के विभाग बंटवारे का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। अब कहा यह जा रहा है कि जो पत्र वायरल हुआ है वह आधिकारिक नहीं है।

अब जानकारी यह आ रही है कि पत्र में जिन विभागों का जिम्मा मंत्रियों को दिया गया था, दरअसल वह विभाग मंत्रियों को नहीं मिलने जा रहा है। अब विभाग बंटवारे को लेकर नई जानकारी मीडिया में वायरल हो रही है जिसके मुताबिक मंत्रियों के विभागों में फिर बदल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले दीपिका पांडे को स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य विभाग देने की बात की जा रही थी, लेकिन जो नई अटकलें लग रही है उसके मुताबिक दीपिका पांडे को ग्रामीण विकास ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग दिया जा सकता है।

इस तरह राधा कृष्ण किशोर को वित्त के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग दिया जा सकता है। हालांकि राधा कृष्ण किशोर के बारे में पहले भी अटकलें लग रही थी कि उन्हें वित्त विभाग दिया जा सकता है। इस तरह से इरफान अंसारी को कृषि पशुपालन आपदा प्रबंधन और खाद्य आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि पहली बार मंत्री बनी शिल्पी नेहा तिर्की को स्वास्थ्य विभाग देने की बातें चल रही है। हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं। फिलहाल आधिकारिक पत्र का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के पहले या फिर कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

ज्यादा संभावना यह है कि आज कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के विभाग पर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया जा सकता है, अब हर किसी को राज्य सरकार की तरफ से मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर आधिकारिक पत्र का इंतजार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close