झारखंड : 20 मार्च को बाहर निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी…वज्रपात का बड़ा खतरा

Jharkhand: Check the weather before heading out on March 20th; storms will blow at a speed of 50-60 km/h...high risk of lightning.

रांची। Jharkhand Weather Alert के तहत राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। 20 मार्च को मौसम विभाग ने तेज आंधी, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी काम के बिना बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Weather Alert के तहत साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और चतरा जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा ज्यादा बताया गया है। इन इलाकों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बन रही है। यही वजह है कि दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Weather Alert के मुताबिक, 21 मार्च को भी मौसम अस्थिर रह सकता है, जबकि 22 मार्च से स्थिति सामान्य होने के संकेत हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली गिरने की स्थिति में खुले क्षेत्रों से दूर रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close