झारखंड : बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर रिपोर्ट…झारखंड में आज से शुरू होगा बारिश का दौर, 4 दिनों तक बदले रहेंगे मिजाज

Check the weather report before heading out: Rain will begin in Jharkhand today, with the weather expected to remain unstable for four days.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी और अब बारिश की संभावना ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 फरवरी से राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

विभाग ने 24 फरवरी तक लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। कहीं सुबह कुहासा है तो दोपहर में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है। बदलते तापमान के कारण सर्दी-खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और अस्पतालों में भीड़ देखी जा रही है।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close