झारखंड: शहीद अर्जुन के परिजनों को 10 लाख की मदद व अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, बोले, सभी अग्निवीर को पूर्ण सैनिक का दर्जा मिले

Jharkhand: Assistance of Rs 10 lakh and compassionate appointment to the family of Martyr Arjun, Chief Minister announced, said, all Agniveer should get the status of full soldier.

Agniveer Arjun Mahto: झारखंड के शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो को राज्य सरकार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। वहीं परिजन को अनुकंपा नियुक्ति भी राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर निर्देश दे दिया है। आपको बता दें कि झाऱखंड के चंदनकियारी का जवान अर्जुन महतो शहीद हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निवीर की शहादत पर दुख जताया है। शहीदअर्जुन महतो चंदनकियारी के फतेहपुर का रहने वाला था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अर्जुन महतो की शहादत पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि झारखंडी माटी के लाल अग्निवीर अर्जुन महतो जी ने आज देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हमारे देश के इस वीर सपूत की शहादत को नमन। झारखंड की अबुआ सरकार उनके परिजनों को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में 10 लाख रुपये एवं उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैं ईश्वर से हर रोज़ प्रार्थना करता हूँ कि सभी झारखंडी सुरक्षित रहें। हमें सुरक्षित रखने हेतु देश के सैनिकों के साथ कंधा से कंधा मिला कर सेवा कर रहे झारखंडियों की सेवा के लिए मैं विशेष रूप से खड़ा हूँ। केंद्र सरकार से विनम्र निवेदन है – सभी अग्निवीरों को पूर्ण सैनिक का दर्जा दिया जाए। वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों में भेदभाव तत्काल समाप्त हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक अर्जुन महतो भारत चाइना बोर्डर पर तैनात थे। इंडियन आर्मी की तरफ से जवान की शहादत की जानकारी उनके परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है। वहीं अग्निवीर की शहादत की खबर के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी शहीद के गांव पुहुंची।

 

इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद को अपनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि बोकारो मंं चंदनकियारी के सिलफोर पंचायत से अग्निवीर अर्जुन महतो जी के शहीद होने की दुःखद खबर मिली। परमात्मा वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। वीर शहीद के शहादत को शत-शत नमन!

Related Articles

close