झारखंड: मुख्यमंत्री दुबई और कनाडा शिफ्ट हो जायेंगे… जयराम महतो का बड़ा बयान, अगले 10 सालों में जमा पूंजी लेकर विदेश….

Jharkhand: Chief Minister will shift to Dubai and Canada... Jairam Mahato's big statement, will go abroad with the deposited capital in the next 10 years....

Jharkhand CGL Result: तमाम विवाद और विरोध के बावजूद JSSC ने झारखंड सीजीएल का परिणाम जारी कर दिया है। चुनाव में भी ये बड़ा मुद्दा था। भाजपा ने ऐलान कर रखा था कि अगर वो सत्ता में आयेगी तो सबसे पहला काम सीजीएल को रद्द करने का होगा, लेकिन सरकार बनते ही हेमंत सरकार ने परिणाम जारी करने की हरी झंडी दे दी। परिणाम जारी हो गया है। अब इस मामले में विधायक जयराम महतो का बड़ा बयान आया है। जयराम महतो ने झारखंड सीजीएल की लड़ाई को लड़ने का ऐलान किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जयराम महतो ने कहा कि वो छात्रों के साथ साथ हैं। उन्हें पूरा आभास है कि ये सरकार इसी तरह से नौकरियों को बेचेगी। इनका मकसद ही है कि झारखंड को बेचकर, यहां की जमा पूंजी को लेकर दुबई या कनाडा में जाकर शिफ्ट हो जाये। मुख्यमंत्री यहां के गरीब आदिवासियों को इसी तंगहाल में छोड़कर निकल जायेंगे। जयराम महतो ने बड़ी बात कही, कि अगले 10-15 साल बाद मुख्यमंत्री अपना ठिकाना बदल लेंगे और विदेश में जाकर शिफ्ट हो जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जयराम महतो यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि ये झारखंड को खंडहर बनाकर, झारखंड को बेचकर, परदेस के लोगों को बेचकर यहां से निकल जायेंगे। सीजीएल की सीटें बेची गयी है। जयराम महतो ने कहा कि बड़ा ही शर्मनाक है कि वोट झारखंड के लोगों से लेंगे और नौकरी बांटेंगे पटना और छपरा के लोगों को, नौकरी देंगे कोलकाता, गुजरात और सूरत वालों को, ये बहुत ही अशोभनीय है।

 

जयराम महतो ने कहा कि जिस दिन रांची, धनबाद जैसे शहरों मं झामुमो जीतेगी, उस दिन समझियेगा कि झामुमो को जनता वोट करती है। वोट झारखंडी और मूलवासियों का लेंगे और सीटें बेचेंगे। ये साफ हो गया है। जयराम महतो ने कहा कि सीजीएल के मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया जायेगा।

Related Articles

close