“Jharkhand Civic Polls: रांची में ‘खलखो Vs खलखो’ की जंग! BJP ने रोशनी पर खेला दांव, कांग्रेस की रमा से होगा सीधा मुकाबला—जानें 9 निगमों का पूरा प्लान”

Jharkhand Civic Polls: A 'Khalkho vs. Khalkho' battle in Ranchi! BJP fields Roshni, who will face Congress's Rama in a direct contest—know the complete plan for all 9 corporations.

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में नौ नगर निगमों के मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए।

रांची नगर निगम से पूर्व पार्षद रोशनी खलखो को भाजपा समर्थित मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वह चार फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने की। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कोर कमेटी सदस्यों ने प्रत्येक नगर निगम और नगर परिषद सीट पर रणनीति तय की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, इसलिए आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। फिर भी पार्टी ने अंदरखाने अपने समर्थित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनाई और उन्हें केंद्रीय नेतृत्व के विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया।

भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवारों की सूची में रांची के अलावा धनबाद से संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया, आदित्यपुर से प्रभाषिणी कालुडिया, चास से अविनाश कुमार, मानगो से बबीता सिंह, मेदिनीनगर से अरुणा शंकर, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी और गिरिडीह से डॉ शैलेट चौधरी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए गढ़वा से कंचन जायसवाल, दुमका से अमिता रक्षित, लोहरदगा से अनिल उरांव और चक्रधरपुर से विजय गगराई के नाम तय किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close