झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन का संदेश…सरहुल और ईद में प्रकृति और भाईचारे की खुशबू, जानिए उनके शुभकामनाओं में क्या खास कहा!”

"CM Hemant Soren's message: Fragrance of nature and brotherhood in Sarhul and Eid, know what special he said in his wishes!"

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल और ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लोगों को दोनों पर्वों की बधाई दी और सुख-शांति की कामना की।

सीएम हेमंत सोरेन ने सरहुल को सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि प्रकृति और जीवन का पर्व बताते हुए कहा कि यह जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ संतुलित जीवन जीने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और बेहतर भविष्य की दिशा दिखाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कामना की कि सरहुल का यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और समाज में सकारात्मकता बढ़ाए।

ईद-उल-फितर के अवसर पर उन्होंने लोगों को भाईचारे और करुणा का संदेश देते हुए बधाई दी। हेमंत सोरेन ने रमज़ान के दौरान संयम, सेवा और इबादत की सीख का जिक्र करते हुए कहा कि यह समय समाज में एकता और संवेदनशीलता को मजबूत करता है और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत में उन्होंने सभी राज्यवासियों के लिए खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की और कहा कि झारखंड हमेशा एकता और सौहार्द की मिसाल बना रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close