Jharkhand: CO घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया अरेस्ट 

Jharkhand: CO arrested taking bribe, ACB arrested red handed taking bribe

Jharkhand CO Arrest: ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सदर सीओ मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुंशी राम को उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें करीब सात लाख रुपये बरामद किए गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वे जमीन संबंधी काम को लेकर रिश्वत मांग रहे है। एसीबी ने सीओ को ट्रैप किया और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अरेस्ट करने के बाद सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close