Breaking: झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय बदले गए, लेंगे प्रियंका गांधी की जगह

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय का कद और बढ़ गया है. अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. उन्हें प्रियंका गांधी की जगह पर यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है.

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफे के बाद झारखंड की सियासत में मचे घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने 64 वर्षीय अविनाश पांडे को झारखंड कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया था। अविनाश पांडे नागपुर के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी प्रभारी के बदलाव को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अविनाश पांडेय की जगह जीए मीर को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. मीर को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर शनिवार (23 दिसंबर) को पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close