देवघर हादसा अपडेट: तीन मंजिला इमारत गिरने से अब तक 2 की मौत, रेस्क्यू जारी

देवघर: बाबानगरी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। शहर के सीता होटल के पास तीन मंजिला मकान सुबह पांच बजे के करीब भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। अब तक 9 लोगों को निकाला गया है। इनमें से एक मनीष कुमार की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक और शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो को हल्की चोट आई है। एनडीआरएफ ने एक बच्चे को भी बचाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्र में लगातार हुई बारिश की वजह से नमी हो गई है। ऐसे में रेनोवेशन के दौरान मकान पुराना होने की वजह से संभल नहीं सका और आज सुबह एकदम से जमींदोज हो गया।

Related Articles

close