झारखंड: मोबाइल की रोशनी में डॉक्टरों ने मरीजों का किया इलाज, बार-बार कटती रही बिजली…..

झारखण्ड: चाईबासा सदर अस्पताल में मंगलवार को बिजली गुल हो गयी. बार-बार बिजली कटने से मरीज, परिजन व डॉक्टर परेशान रहे. इस बीच दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का इलाज चिकित्सकों ने मोबाइल की रोशनी में किया. आपको बता दें कि सदर अस्पताल में सोलर लाइट के साथ जनरेटर की भी सुविधा है. डॉक्टरों ने बताया कि काफी लंबे समय तक लाइन कटी रही. यह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है.

मोबाइल की रोशनी में किया इलाज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लाइफस्टाइल

चाईबासा सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मंगलवार रात करीब 8 बजे बिजली गुल हो गयी. इससे अंधेरा पसरा रहा. मरीजों के इलाज करने में डॉक्टरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बार-बार बिजली कटती रही. ऐसे में मरीज व परिजन के साथ अस्पताल के कर्मचारी भी परेशान रहे. सदर अस्पताल में सोलर लाइट के साथ जनरेटर आदि की सुविधा है. इसके बावजूद अस्पताल में अंधेरा रहना चिंताजनक है. यह जिला मुख्यालय का अस्पताल है. दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का इलाज चिकित्सकों ने मोबाइल व रोशनी में किया. डॉक्टर ने बताया कि काफी लंबे समय लाइन कटी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close