झारखंड में चुनाव की तारीख की घोषणा आज नहीं! …जानिये क्यों ? हिमंता विस्वा सरमा ने चुनाव की तारीख पर कही ये बात….

रांची। झाऱखंड में भी क्या आज चुनाव की घोषणा हो जायेगी? क्या इस बार समय से पहले आयोग झारखंड में चुनाव कराने जा रहा है ? सवालों और सस्पेंस के बीच अब से कुछ देर बाद चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में दो विधानसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होगी। हालांकि झारखंड के विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा होने की उम्मीद ना के बराबर है। इसकी कई वजहें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Election Commission of India to announce the schedule for Assembly elections in various states, today.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल चुनाव आयोग की अभी पूरी तैयारी नहीं हुई है। दूसरी बात ये है कि जब चुनाव की तैयारी पूरी हो जाती है, तो चुनाव आयोग की फुल बेंच संबंधित राज्यों का दौरा करती है। अगर बेंच को ये लगता है कि राज्य में चुनाव के लिए पूरी तैयारी पुख्ता हो चुकी है। मसलन वोटर लिस्ट, डिप्लायमेंट और फोर्सेस, पोलिंग स्टेशन जैसे तैयारियों की बारिकी की समीक्षा के बाद ही चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करता है।

झारखंड में अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है, लिहाजा प्रदेश में आज चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होने जा रहा है। झारखंड में 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है. इस लिहाज से एक पक्ष का कहना है कि झारखंड में चुनाव की घोषणा हो जाएगी, ऐसा संभव नहीं दिख रहा है। इधर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे लगता है कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की जाएगी. झारखंड विधानसभा चुनाव बाद में होंगे।

हालांकि, चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह जरुरी नहीं है कि आयोग की टीम चुनाव से पहले विजिट करे. यह भी जरुरी नहीं है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद ही तारीख की घोषणा हो, क्योंकि जिन चार राज्यों में चुनाव की संभावना है, उनमें से किसी भी राज्य में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन नहीं हुआ है।

जम्मू और हरियाणा में होंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां LG प्रशासक हैं।विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम 8-9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और 12-13 अगस्त को हरियाणा गई थी। आयोग अब तक महाराष्ट्र और झारखंड नहीं गई है। ऐसे में संभावना है कि आज केवल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो। 11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था।

Related Articles

close