Jharkhand Election: बेटी, हमें आशीर्वाद दोगी ना? लड़की ने तपाक से कहा…नहीं देंगे….जवाब हो रहा जमकर VIRAL, देखिये VIDEO

Jharkhand Election: Daughter, will you bless us? The girl said flatly...will not give...the answer is going viral, watch VIDEO

Jharkhand Election: वोटिंग से पहले पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। पप्पू यादव के इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील पर एक लड़की कहते हुए नजर आती है कि वो झामुमो को नहीं भाजपा को वोट देगी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में भाजपाई खूब वायरल कर रहे हैं। दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल वोट दिया जाना है।

दूसरे चरण 38 सीटों पर मतदान होना है। 38 सीटों में से 18 सीटें राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें 6 जिले शामिल हैं।दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पप्पू एक लड़की से आशीर्वाद के लिए कह रहे हैं लेकिन लड़की कहती है हम तो बीजेपी को वोट देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 50 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव कार की छत पर बैठे हुए हैं। वो महिलाओं को देखकर रूकते हैं और कहते हैं बिहार से देश से चलके अपनी मां के पास आए हैं, और अपने खून से हम आशीर्वाद लेने आए हैं। सपोर्ट कीजियेगा ना…।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पप्पू यादव आगे कहते हैं कि दीजिएगा ना आशीर्वाद, बेटी दीजिएगा ना, जवाब में लड़की कहती है, नहीं देंगे। ओ बिटिया दीजिएगा ना, जवाब में…नहीं देंगे। पप्पू फिर पूंछते हैं कि दीजिएगा ना आशीर्वाद, तो जवाब में लड़की कहती है, नहीं देंगे हम लोग बीजेपी में देंगे।

पप्पू यादव ने फिर पूंछा क्यों बेटा, तो लड़की ने कहा कि इतने दिन तक क्या किया जेएमएम ने, जेएमएम 5 साल से है इतने दिन में क्या किया? पप्पू यादव ने पलटकर पूंछा कि 20 साल बीजेपी था उसने क्या किया, पप्पू को जवाब देते हुए लड़की ने कहा कि बीजेपी ने बहुत कुछ किया है, बहुत कुछ हुआ है। राम मंदिर बना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close