Jharkhand कर्मचारियों की तो बल्ले बल्ले: वेतन बढ़ोतरी और बोनस एक साथ, हेमंत सरकार के डबल गिफ्ट से कर्मियों को मिला दीपावली पर मिला जबरदस्त तोहफा…

Jharkhand news:  राज्य कर्मियों पर मेहरबान हेमंत सरकार ने अपने कर्मियों को दीपावली का जबरदस्त तोहफा दिया है। इस तोहफे से कर्मी न सिर्फ खुश है बल्कि संघ और एसोसिएशन  साधुवाद भी दे रहे हैं। दीपावली के मद्देनजर हेमंत सरकार ने 14 अक्टूबर को जो फैसले लिए उस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया ताकि दीपावली से पहले कर्मियों की डबल गिफ्ट मिले और  ढेर सारी खुशियां और खरीदारी कर सकें।

क्या है डबल गिफ्ट

14 अक्टूबर को राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि दीपावली और छठ के मद्देनजर कर्मियों को वेतन भुगतान 16 अक्टूबर से किया जाय। मालूम हो कि दीपावली पर  सभी जमकर खरीदारी करते है और आस्था का महापर्व छठ भी जमकर मनाया जाता है। इस महीने दीपावली 20 अक्टूबर को और छठ 25 -28 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। आदेश जारी होते ही कार्यालय कर्मियों को वेतन देने की दिशा सक्रिय हो गया। आज 16 अक्टूबर से  वेतन खाते में प्राप्त होने शुरू हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 अक्टूबर को ही हेमंत कैबिनेट ने महंगाई भत्ता बढ़ोतरी पर मुहर लगाई थी। वित्त विभाग द्वारा जारी प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगते ही आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। 3% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी से अब कर्मियों को 55 की जगह 58% महंगाई भत्ता मिलेगा जिससे वेतन में बढ़ोतरी और एरियर भी मिलेगा। कर्मचारी इसे दीपावली से पहले बोनस मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी संगठन ने जताई खुशी

इस डबल गिफ्ट से कर्मचारी संगठन में खुशी है। ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA ) के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हेमंत सरकार के प्रति कर्मचारीयों का विश्वास बढ़ा है। दीपावली से पहले इतनी खुशी की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। वहीं JHAROTEF के पदाधिकारी ने इस नेक कार्य के लिए हेमंत सरकार को धन्यवाद दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close