झारखंड में जानलेवा गरमी : गरमी-लू से चार लोगों की मौत, प्रदेश में आज भी गरमी से होगा त्राहिमाम, 19 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में भीषण गरमी अब जानलेवा बन गयी है। गरमी की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है। झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून तक प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। माना जा रहा है कि आज और कल के तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य के 19 जिलों में पारा 40 के पार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिन गंभीर से गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है। सबसे ज्यादा गरमी डाल्टनगंज और गढ़वा में देखी गयी। यहां तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पलामू में 47.8, जबकि गिरिडीह और सरायकेला में पारा 45.9 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, लू की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत भी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के तीन जिलों में हीटवेव का सबसे ज्यादा खतरा है। इनमें गढ़वा, पलामू और चतरा शामिल है। लू की चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवाडीह स्टेशन में काम करने वाले ट्रैक मैन मुकेश मीणा, घाटशिला के भरमपुर की रहने वाले श्रीमत हांसदा, जमशेदपुर के आदित्यपुर में 50 साल की एक महिला और चतरा में बेचन भारती के रूप में हुई है। आज गरमी का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close