झारखंड: महंगाई का जोरदार झटका सहने के लिए तैयार हो जाइये! बस किराये में 75 से 100 रुपये तक हो सकती है बढोत्तरी

रांची। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों का असर अब दिखने लगा है। महंगाई का असर जहां बाजार में नज़र आने लगा है, तो वही अब सफ़र भी अब महंगा होने लगा है। झारखंड में जल्द ही बस किराया बढ़ने वाला है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह बस के किराए में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जा सकता है।

झारखंड के बस ऑपरेटरों ने किराए में बढ़ोतरी की पूरी प्लानिंग कर ली है। बस ऑपरेटरों के तरफ से तैयार प्रस्ताव को परिवहन सचिव के पास भी भेज दिया गया है। बस ऑपरेटरों के प्रस्ताव के मुताबिक किराए में 15% से 20% की बढ़ोतरी की बात कही गई है। अगर प्रस्ताव पर मोहर लगती है तो आने वाले दिनों में बस किराया 15 से 20 फ़ीसदी महंगा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चर्चा इस बात को लेकर भी है कि इसी सप्ताह परिवहन सचिव की तरफ से बस किराए को लेकर आखिरी निर्णय लिया जा सकता है। वही बस ओनर्स एसोसिएशन की तरफ से बताया गया है कि अगले दो दिनों के भीतर इस पर प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाने की पूरी संभावना है। परिवहन सचिव की मंजूरी मिलने के अगले दिन से ही नया किराया प्रभावित हो जाएगा। प्रस्ताव के लागू होने के बाद अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को औसतन रुपए से लेकर 75 से ₹120 तक अतिरिक्त किराया भुगतान करना होगा।

आपको बता दे कि झारखंड से होकर यूपी बिहार झारखंड के अलग-अलग जिलों सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तक भी बस का संचालन किया जाता है। पिछले 15 से 20 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से बस ऑपरेटरों को काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है। एक आकलन के मुताबिक प्रति चक्कर बस के ईंधन में ₹5000 अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आकलन के मुताबिक मौजूदा वक्त में झारखंड से बिहार के बक्सर के लिए सीट का किराया ₹600 और स्लीपर का किराया ₹700 है जबकि वाराणसी मार्ग पर भी सीट के लिए ₹600 और स्लीपर के लिए 700  लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों रुटों पर करीब ₹100 की वृद्धि बस किराए में हो जाएगी।

इसी तरह औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम रूट पर भी बस का किराया 700 से ₹800 तक हो जाने की संभावना है। पटना और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी₹100 से लेकर 125 रुपए तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। वही अयोध्या जाने वाले बस यात्रियों को करीब 200 से ₹300 अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close