VIDEO झारखंड: “भ्रष्टाचारियों की लिस्ट हमको दीजिये” बाबूलाल मरांडी ने मांगी लिस्ट, कहा…विश्वास दिलाता हूं, हर किसी को जेल में..

रांची। आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद से ही सवाल उठने लगा है कि अब अगला नंबर किसका है ? विधानसभा चुनाव के पहले क्या कुछ और बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है। इन सियासी अटकलों के बीच अब भाजपा भ्रष्टाचार के मामले में झामुमो और कांग्रेस पर आक्रामक है। बाबूलाल मरांडी ने लोगों से भ्रष्टाचारियों की लिस्ट मांगी है। भाजपा ने भरोसा दिलाया है कि भ्रष्टाचार करने वाला हर कोई जेल जायेगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेसी मंत्री आलमगीर आलम ने बालू, पत्थर, कोयला और मनरेगा योजनाओं में कमीशनखोरी कर जो नोटों का पहाड़ खड़ा किया, वो सारे पैसे जनता के हक़ से लुटे गए हैं। कांग्रेस झामुमो की सरकार इनके उपर कारवाई करने के बदले संरक्षण दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मेरी आप सबों से अपील है, भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की सूची बनाकर मुझे भेजें… मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि भ्रष्टाचार करने वाला, जनता के हक़ का पैसा लूटने वाला हर व्यक्ति जेल में होगा।

Related Articles

close