झारखंड : गोड्डा होमगार्ड बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा ‘ब्रेक…फाइनल रिजल्ट पर लगी रोक…जानिए क्यों अधर में लटका हजारों युवाओं का भविष्य?

High Court's big 'break' on Godda Home Guard recruitment: Stay on final result, know why the future of thousands of youth is hanging in balance?

Godda: झारखंड हाईकोर्ट ने गोड्डा जिले में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की पूरी सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है।

यह आदेश जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सिकंदर मुर्मू द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में गोड्डा जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाए गए थे और इसे चुनौती दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को निर्देश दिए कि वे अपना पक्ष रखते हुए काउंटर एफिडेविट दाखिल करें। इससे याचिका में लगाए गए आरोपों और भर्ती प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कोर्ट ने कहा कि जब तक पूरे मामले की जांच और सुनवाई पूरी नहीं होती, फाइनल रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जा सकता।

इस आदेश के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए और इंतजार करना होगा। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की है। तब तक यह मामला कोर्ट में लंबित रहेगा और भर्ती प्रक्रिया पर रोक बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों में चिंता बढ़ गई है। सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कोर्ट द्वारा आगे का फैसला सुनाया जाएगा। इस निर्णय से यह साफ संदेश गया है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और कानूनी अनुपालन सर्वोपरि हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close