झारखंड सरकार : जयराम महतो आगे, कल्पना सोरेन पीछे, देवघर में राजद, देखिये झामुमो, भाजपा कितनी सीटों पर आगे,
Jharkhand Government: Jairam Mahato ahead, Kalpana Soren behind, RJD in Deoghar, see JMM, BJP ahead on how many seats,

Jharkhand Vidhansabha Election। झारखंड में सभी 81 सीटों पर रुझान आ गये हैं। इंडिया गठबंधन ने झारखंड में बढ़त बना ली है। झारखंड की कुल 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन रुझानों में सरकार बनाती दिख रही है। इंडिया गठबंधन फिलहाल 52 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनडीए 27 सीटों पर आगे है। अन्य 2 सीटों पर आगे है। जयराम महतो मामूली वोटों से आगे हुए हैं।
अगर इंडिया की सीट की बात करें तो झामुमो 30 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 13 सीटों पर बढ़त बनायी है। वहीं राजद 5 सीट पर और भाकपा माले 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए की बात करें तो भाजपा सिर्फ 25 सीटों पर ही आगे है। आजसू 2 सीटों पर, एक सीट पर जदयू और 1 सीट पर लोजपा आगे चल रही है।
• गोड्डा से राजद के संजय यादव को चौथे राउंड 15481 मत की बढ़त बोले ये अंतर और बड़ा होगा. जनता परेशान थी उसी का परिणाम देख रहे हैं.
• जयराम महतो चौथे राउंड की गिनती के बाद 183 वोटों से आगे चल रहे हैं
• मनोहरपुर से जगत मांझी आगे चल रहे हैं। वह 3059 वोट से आगे चल रहे हैं।
• सरायकेला से झामुमो के गणेश महली आगे चल रहे हैं, चंपाई सोेरेन पीछे चल रहे हैं। गणेश महली 2986 वोट से आगे हैं।
• जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए की उम्मीदवार सरयू राय 3336 वोट से आगे चल रहे हैं।
• जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू आगे चल रही हैं। वह 5142 वोट से आगे चल रही हैं।
• नाला से रविंद्रनाथ महतो आगे चल रहे हैं
• बिशुनपुर से चमरा लिंडा 3488 वोटों से आगे चल रहे हैं।
• मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की 1193 वोटों से आगे चल रही हैं।
• रांची से सीपी सिंह आगे चल रहे हैं
• सिल्ली से अमित महतो 3409 वोटों से आगे चल रहे हैं।
• तोरपा सीट से झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुड़िया 3466 वोटों से आगे चल रहे हैं. खूंटी सीट से झामुमो प्रत्याशी राम सूर्या मुंडा पहले राउंड की गणना में 1448 वोटों से आगे चल रहे हैं











