Jharkhand : नूडल्स खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में नूडल्स खाने से पांच लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। नूडल्स खाने से बाद पहले दो बच्चों फिर महिलाओं की तबीयत बिगड़ी तो सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पांचों को एचएमपीएच में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तरी शिवपुरीकृष्णानगर की गली संख्या आठ में इन सभी ने नूडल्स बनाकर खाया था। इसके बाद इन्हें उल्टी, पेट दर्द और ऑक्सीजन की कमी होने लगी। इसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। बीमार सभी लोगों का पैतृक घर कटकमसांडी के ग्राम शाहपुर में है और ये सभी एक ही परिवार के हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलने के बाद फूड इंस्पेक्टर ने नूडल्स के सैंपल को जांच के लिए भिजवा दिया है। वहीं दूसरी ओर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विनोद कुमार ने सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close