हेमंत कैबिनेट मीटिंग, ब्रेकिंग: देखिये किन-किन मंत्रियों ने ली शपथ, नये मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक कुछ देर में…

Hement Soren Cabinet Meeting: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का चिर प्रतिक्षित विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में कुछ नामों की छुट्टी हो गयी है, तो वहीं नये चेहरों को मौका मिला है। झामुमो से बसंत सोरेन और कांग्रेस के बादल पत्रलेख की मंत्रिमंडल से छुट्टी हुई है। आज जिन मंत्रियों ने शपथ लिया, उनमें चंपई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी और दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट की सूची में झामुमो से चंपई सोरेन और बैद्यनाथ राम का नाम भी कैबिनेट में हुआ शामिल। पहले इन दोनों नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन आखिरी वक्त में दोनों नामों को हेमंत सोरेने ने हरी झंडी दे दी। वहीं बसंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का नाम काटा गया। बाकी सभी पुराने चेहरे कैबिनेट में शामिल हैं। इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय पहली बार मंत्री बने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से बसंत सोरेन, दीपक बीरुआ, हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ राम को जगह दी गई है. बता दें कि बैद्यनाथ राम को छोड़कर ये सभी नेता हेमंत और चंपई सोरेन सरकार में भी मंत्री पद पर थे. वहीं आरजेडी के कोटे से से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाया गया है.अब से कुछ देर बाद कैबिनेट की पहली बैठक होगी। शाम पांच बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों की पार्टी सहित सूची

1. हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री)- झामुमो

2. चम्पाई सोरेन- झामुमो

3. डॉ. रामेश्वर उरांव- कांग्रेस

4. सत्यानंद भोक्ता- राजद

5. बैद्यनाथ राम- झामुमो

6. दीपक बिरुआ- झामुमो

7. बन्ना गुप्ता- कांग्रेस

8. डॉ. इरफान अंसारी- कांग्रेस

9. मिथिलेश कुमार ठाकुर- झामुमो

10. हफीजुल हसन- झामुमो

11. बेबी देवी- झामुमो

12. दीपिका पांडेय सिंह- कांग्रेस

इससे पहले आज झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा से विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में मनोनीत सदस्य ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन सहित कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.

Related Articles

close