झारखंड: हेमंत सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला, EPF और पेंशन का लाभ अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा

Jharkhand: Hemant government is going to take a big decision, now these employees will also get the benefits of EPF and pension.

Jharkhand News: झारखंड में हेमंत सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। राज्य सरकार होमगार्ड कर्मचारियों को पेंशन और PF का लाभ देने जा रही है। जानकारी के मुताबिक होमगार्ड को कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन और बीमा के रूप में सामाजिक सुरक्षा का लाभ जल्द राज्य सरकार दे सकती है। इस योजना को लागू करने से सरकार करीब 20,000 से ज्यादा होमगार्ड के जवानों को सीधा लाभ देगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवानों को पीएफ और पेंशन का लाभ देने के लिए डीजी होमगार्ड ने गृह विभाग को पत्र लिखा था। बिहार में पहले से ही यह सुविधा होमगार्ड के जवानों को मिल रही है, लेकिन झारखंड में अभी इसे लागू करने की अनुशंसा भेजी गई है। माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो राज्य सरकार बजट सत्र के दौरान ही इस फैसले को लागू कर सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इससे पहले गृह विभाग ने वित्त विभाग को ये कहते हुए प्रस्ताव की फाइल वापस लौटा दी थी, इसमें वित्त का आकलन बताया जाए, लेकिन अपडेट ये है कि अब वित्त विभाग ने गृह विभाग को फिर से फाइल वापस भेज दी है, जिसमें ये कहा गया है कि, गृह विभाग ऐसे फैसले खुद ले सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्ड को सुविधा देने के लिए गृह विभाग ने अपने स्तर की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक बिहार में होमगार्ड के जवानों की मासिक भुगतान राशि से 12% की कटौती की जाती है, इसके बाद 13% सरकार जोड़कर राशि EPF में जमा की जाती है। गृहरक्षकों की 60 साल की आयु पूरी होने पर डेढ़ लाख रुपए का एक मुफ्त भुगतान कर्मियों को किया जाता है।

 

आपको बता दे कि झारखंड में गृह रक्षकों के EPF और पेंशन का लाभ देने के लिए गृह विभाग ने अगस्त 2024 में ही पत्र भेजा था। हालांकि अब खबर ही आ रही है कि राज्य सरकार होमगार्ड के जवानों को जल्दी EPF और पेंशन का लाभ दे सकती है। हो सकता है कि बजट में इसका ऐलान किया जाए।

Related Articles

close