झारखंड : हेमंत सोरेन आज तिनसुकिया में आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित

Hemant Soren will address a tribal rally in Tinsukia today.

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को असम के तिनसुकिया पहुंचेंगे और वहां आयोजित आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे विशेष विमान से तिनसुकिया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रैली का आयोजन ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से किया गया है।

Tribal Rally in Tinsukia का मुख्य उद्देश्य असम में बसे उन आदिवासियों के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाना है, जो वर्षों से पहचान, भूमि अधिकार, रोजगार, उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रैली में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से विस्थापित होकर असम में बसे लाखों आदिवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री इस मंच से देशभर के आदिवासियों के नेतृत्व और संगठन को लेकर अहम संदेश देंगे। रैली के बाद हेमंत सोरेन कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और शाम करीब 5:30 बजे रांची लौट आएंगे। इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि असम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने आधार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

बताया जा रहा है कि मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा पहले से ही असम में मौजूद हैं। रैली के दौरान आदिवासियों की समस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ उनकी न्यायपूर्ण मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close