झारखंड: सातवें वेतनमान को लेकर हाईकोर्ट का निर्देश, जानिये किन कर्मचारियों व शिक्षकों को होगा फायदा, 1 अप्रैल 2021 से…

रांची। अल्पसंख्यक कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों को एक अप्रैल 2021 के प्रभाव से सातवां वेतनमान का लाभ दिया जायेगा। हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को आदेश दिया है। झारखंड हाई कोर्ट की जस्टिस अनुभव रावत चौधरी की अदालत अल्पसंख्यक कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने की मांग वाली याचिका सुनवाई हुई।

राज्य सरकार ने भी मार्च माह में आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अल्पसंख्यक कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी को वेतनमान का लाभ मिलेगा। याचिका राज्य सरकार का यह आदेश पूरी तरह से गलत है। अल्पसंख्यक शिक्षकों व कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाना चाहिए। इसके बाद अदालत ने इन्हें भी सातवें वेतनमान का लाभ देने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चंद्रशेखर प्रसादने याचिका दाखिल की थी। याचिका में अल्पसंख्यक कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ देने की मांग की थी। प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि केंद्र सरकार ने सभी को सातवां वेतन का लाभ देने का आदेश जारी किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close