jharkhand Highcourt: जेटेट परीक्षा को लेकर हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, पूछा – क्यों 7 साल से लंबित है परीक्षा?

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित दायर एक याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई….. यह सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने की। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से पूछा है कि साल 2016 के से अब तक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा क्यों नहीं हुई है। अदालत ने राज्य सरकार को एक सप्ताह में शपथ पत्र दाखिल कर जवाब देने को कहा है।

कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए परीक्षा से संबंधित हाईकोर्ट में दायर अन्य याचिकाओं को भी एक साथ संगठन करने का निर्देश दिया है. सभी को अदालत अब एक साथ सुनेगी, याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2016 के बाद बिना परीक्षा लिए ही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. जिसमें करीब 4 लाख अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेटेट से संबंधित याचिका झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ की ओर से दायर की गयी है। संघ की ओर से सूरज बिहारी मंडल एवं अन्य ने रिट याचिका दाखिल की है। आज की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 20 जून को अगली सुनवाई की तारीख रखी है। प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता कुशल कुमार और विशाल कुमार ने पैरवी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close