झारखंड भीषण हादसा: दुल्हन के ससुराल से लौट रहे तीन भाईयों की बाईक दुर्घटनाग्रस्त, तीनों की मौके पर गयी जान, बाईक को टक्कर …

Jharkhand Horrible Accident: Bike of three brothers returning from bride's in-laws house crashed, all three died on the spot, bike collided...

Jharkhand Accident News: झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन भाईयों की जान चली गई। यह हादसा उसे वक्त हुआ, जब दुल्हन के ससुराल से तीनों भाई वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं, जो बहन के ससुराल से वापस लौट रहे थे। सभी मृत युवकों की उम्र 18 साल है

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना गुमला जिले के टोटो थाना क्षेत्र के खरका चौक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवकों की बहन की हाल ही में शादी चंदाली गांव में हुई थी। तीनों युवक अपने बहन के घर चांदली आए हुए थे। वापस बताया जा रहा है कि युवक को घर कुछ सामान पहुंचाने के लिए बहन के ससुराल भेजा गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात को बहन के घर खाना खाने के बाद तीनों अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान युवकों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि बहन के ससुराल वालों ने देर रात में जाने से तीनों भाईयों को मना भी किया था, लेकिन तीनों युवक नहीं माने और रात में ही बाइक से निकल पड़े। इसी बीच खरका चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सभी के शव पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहनों की तलाश में जुट गई है, जिन युवकों की मौत हुई है. उसमें शिवचरण उरांव, रोहित उरांव और सतीश उरांव शामिल है। यह तीनों चिंगारी और रंगी झरिया टोली के रहने वाले हैं।

Related Articles

close