झारखंड- भीषण सड़क हादसा: ऑटो और टैंकर में जोरदार टक्कर, चार लोगों की हुई मौत, 5 की हालत गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश

Jharkhand: Horrific road accident: Automobile and tanker collide, four dead, five critical; Health Minister issues instructions to officers

Jharkhand Big Accident : झारखंड में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। ऑटो और टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। घटना बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास की है। घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी दुख जताया है। मरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ ऑटो और तेल टेंकर में भिड़ंत हो गयी। ऑटो बरहड़वा की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरी दिशा से तेल टैंकर आ रहा था। टैंकर और आटो में जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को तत्काल अस्पातल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस बीच इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना में तोड़फोड़ भी की। अस्पताल की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस शवों को पाेस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया है। हालांकि प्रशासन के साथ पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

 

मृतकों में रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा रांगा गांव का 40 वर्षीय समरा साह, घटियारी की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन, डाहूजोर की छह वर्षीय शांति हेम्ब्रम और ऑटो चालक बरहड़वा थाना क्षेत्र का बिशनपुर निवासी 34 वर्षीय अमल दत्ता शामिल है। पुलिस के मुताबिक घायलों में डाहूजोर निवासी 8 वर्षीय सगुन हांसदा, 8 साल की नेहा मुर्मू, बड़ा रांगा निवासी 35 वर्षीय भोला साहा, अठगावां निवासी तालामय हेम्ब्रम और आठ वर्षीय बाबूराम शामिल हैं।

 

बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत गंभीर है। सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही हादसा हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना को लेकर कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मैंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन, साहिबगंज को तत्काल रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया है, ताकि घायलों को हर संभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मौके पर सभी आवश्यक डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी पहुंच चुके हैं और घायलों की जान बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।

Related Articles

close