झारखंड: पति ने पत्नी व उसके प्रेमी को दी रौंगटे खड़े करने वाली सजा, पत्नी को अर्धनग्न घुमाया, प्रेमी की कर दी जमकर धुनाई, पुलिस ने दर्ज की FIR

Jharkhand: Husband metes out a harrowing punishment to his wife and her lover—parading the wife half-naked and brutally thrashing the lover; police have registered an FIR.

पाकुड़। पत्नी का था अवैध संबंध, फिर पति ने पूरे समाज के सामने दी ऐसी सजा, कि रुह कांप गया। हैरान करने वाला ये मामला झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां जड़ाकी पंचायत के बूढ़ीड़ूबा गांव में एक विवाहित महिला को कथित प्रेम संबंध के आरोप में अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया, जबकि उसके कथित प्रेमी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 49/2026 दर्ज किया गया है। मामले में महिला के पति सहित 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीपीओ बोले- कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं

मामले पर एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि घटना बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ चली गई थी महिला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं।जांच में सामने आया कि पिछले कुछ महीनों से महिला का संपर्क साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के सवईया गांव निवासी हंजय टुडू से था, जो पहले से विवाहित है। बताया गया कि महिला अप्रैल में अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई थी और 18 मई को हंजय टुडू के साथ दिल्ली चली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

गांव लौटते ही पकड़ लिया

पुलिस के मुताबिक, 26 जून की रात दोनों के गांव लौटने की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया।आरोप है कि महिला और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट की गई। महिला के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया, जबकि युवक को भी सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।इसके बाद दोनों को ग्राम प्रधान के घर ले जाकर पंचायत के नाम पर बंधक बनाकर रखा गया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

घटना का वीडियो 28 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली। वहां भारी भीड़ और ग्रामीणों के विरोध के कारण तत्काल दोनों को नहीं निकाल सकी। इसके बाद पुलिस ने गांव में कैंप किया और अगले दिन रणनीति बनाकर दोनों को सुरक्षित मुक्त कराया।पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close