झारखंड IAS न्यूज: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 6 को, जानिये हाईकोर्ट के किस फैसले को दी है चुनौती

Jharkhand IAS News: Hearing in Ranchi DC Manjunath Bhajantri case in Supreme Court on 6th, know which decision of High Court has been challenged.

IAS Manjunath Bhajantri: IAS मंजूनाथ भजंत्री की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में छह दिसंबर को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया गाय है। दरअसल मंजूनाथ भजंत्री ने चुनाव से दूर रखने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने एसएलपी दायर की है। आईएएस मंजूनाथ की इस याचिका पर छह दिसंबर को सुनवाई होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्वाचन आयोग ने 6 दिसंबर 2021 को राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर देवघर के उपायुक्त पद से मंजूनाथ को हटाने तथा उन्हें चुनाव कार्य में नहीं लगाने का आदेश दिया था। मुख्य सचिव को मंजूनाथ के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया था। मंजूनाथ ने हाईकोर्ट में रेट याचिका दायर कर इस आदेश को चुनौती दी थी। जिस पर फैसला आईएएस के खिलाफ आया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची डीसी ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया है। मंजूनाथ भजंत्री के मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दायर अपील याचिका को हाईकोर्ट ने 23 सितंबर को स्वीकार करते हुए एकल पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया था। एकल पीठ ने पूर्व में इस मामले को डब्ल्यूपीसी के रूप में सुनवाई के योग्य मानते हुए सक्षम बेंच में ट्रांसफर किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close