झारखंड: IAS विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी को दी हाईकोर्ट में चुनौती, गिरफ्तारी का बताया अवैध, प्रक्रियाओं का नहीं किया गया पालन

Jharkhand: IAS Vinay Chaubey challenged his arrest in the High Court, said the arrest was illegal, procedures were not followed

IAS Vinay Chobey : शराब घोटाले में आरोपी बने IAS विनय चौबे की चौतरफा मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ ACB का शिकंजा भी कसता जा रहा है। इन सबके बीच राज्य सरकार ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। अब आईएएस विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विनय चौबे ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। उन्होंने गिरफ्तारी को अवैध बताया है। 20 मई को ACB ने निलंबित IAS विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्रिमिनल रिट याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया को अपनाई जानी चाहिए थी, जिसका पालन नहीं किया गया। गिरफ्तारी से पूर्व कारण भी नहीं बताया गया, लिहाजा गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की है। फिलहाल विनय चौबे ACB के रिमांड पर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि शराब घोटाला मामले को लेकर अबतक 5 की गिरफ्तारी हुई है। शराब घोटाला मामले में आज निलंबित अधिकारियों IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र सिंह से ACB मुख्यालय में पूछताछ कर रही है। 31 मई को दोनो की रिमांड अवधि पूरी हो रही है, जिसके बाद दोनों को ACB की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

close